Sunday, 8 November 2015

विचार मन्थन-विचार जो जीना सीखा दे-2

श्री कृष्ण कृपा 
विचार मन्थन -विचार जो जीना सीखा दे

बिता समय लौटता नही, हाथ का समय हाथ में रहता नही,
सदुपयोग या दुरूपयोग हाथ में हैं | सोचो-क्या करना उचित हैं?

******************************************

जिसका संसार हैं,उसी का मान कर उपयोग करो,बंधन और चिन्ताओ से बचे रहोगे |

******************************************

यह संभव हैं कि किसी का किसी से संयोग न हो ; लकिन संयोग होकर वियोग न हो,यह असंभव हैं |

******************************************

एक बार उससे मिलने कि प्रबल जिज्ञासा जगाओ जो मिलकर बिछुड़ता नही, जिसके मिलने पर सब कुछ मिल जाता हैं|

******************************************

संसार जब भी,जहां भी ,जिसे भी मिलता हैं ,अधूरा मिलता हैं | अधूरा संसार पूरी शांति कैसे दे ? अनित्य संसार में नित्य शांति कहा ?

******************************************

दृष्टि बदल लो, सृष्टि बदल जायेगी | दृष्टि में परमात्मा को रखो,सृष्टि का सब कुछ उसी कि शक्ति  लीला या कृपा के रूप में दिखाई देगा | 

******************************************

कृपा पर दृष्टि रखोगे तो भगवान के  'कृपा दृष्टि'' बानी रहेगी |

**************************************

परमात्मा हर कण में हैं,हर पल में हैं ,उन्हें हर जगह हर समय अपने साथ अनुभव करो |

**************************************

संसार जैसा दिख रहा हैं,वैसा हैं नही | दिखता हैं नित्य ,हैं अनित्य ;दिखता हैं सुख रूप ,हैं दुःख रूप !

**************************************


संसार में रहो लेकिन संसार के बनो नही ; बनो उसके जो अपना बन सकता हैं | 

**************

No comments:

Post a Comment